इसरो (ISRO)

इसरो एवं विज्ञान के महत्वपूर्ण तथ्य

इसरो एवं विज्ञान के महत्वपूर्ण तथ्य

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो)

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की स्थापना वर्ष 1969 ईस्वी में हुई। इसरो का मुख्यालय बंगलुरू में है। भारत में अंतरिक्ष अन्वेषण तथा अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के विकास एवं उसके अनुप्रयोग का कार्य इसरो के द्वारा किया जाता है।

भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक

डॉ. विक्रम साराभाई को भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक के रूप में जाना जाता है।

मिसाइल मैन

डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम को मिसाइल मैन के रूप में जाना जाता है।

इसरो के महत्वपूर्ण मिशन

चंद्रयान-1

भारत का पहला चंद्र मिशन, 2008 में लॉन्च किया गया। इसने चंद्रमा पर पानी के अणुओं की खोज की।

मंगलयान (MOM)

भारत का पहला मंगल मिशन, 2013 में लॉन्च किया गया। भारत मंगल पर पहले प्रयास में सफल होने वाला पहला देश बना।

चंद्रयान-3

2023 में सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुँचने वाला पहला देश बना।

आदित्य-एल1

भारत का पहला सोलर मिशन, सूर्य का अध्ययन करने के लिए 2023 में लॉन्च किया गया।

गगनयान

भारत का पहला मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम, जिसके तहत 2025 तक भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने की योजना है।

नाविक (NAVIC)

भारत का स्वतंत्र क्षेत्रीय नेविगेशन उपग्रह प्रणाली, जो GPS जैसी सटीक स्थिति जानकारी प्रदान करती है।

इसरो के प्रमुख प्रक्षेपण यान

प्रक्षेपण यान पूरा नाम उपयोग
एसएलवी सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल भारत का पहला प्रायोगिक उपग्रह प्रक्षेपण यान
एएसएलवी ऑगमेंटेड सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल छोटे उपग्रहों के प्रक्षेपण हेतु
पीएसएलवी पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल ध्रुवीय कक्षा में उपग्रहों के प्रक्षेपण हेतु
जीएसएलवी जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल भू-स्थिर कक्षा में उपग्रहों के प्रक्षेपण हेतु
जीएसएलवी मार्क III जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल मार्क III भारी उपग्रहों के प्रक्षेपण हेतु

अंतरिक्ष से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

पीएसएलवी

पीएसएलवी का पूरा नाम - पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल है।

जीएसएलवी

जीएसएलवी का पूरा नाम - जियो सिंक्रोनस लॉन्च व्हीकल है।

एजुसैट

भारत का पहला शिक्षण उपग्रह एजुसैट को जीएसएलवी से 2004 में लॉन्च किया गया था।

आर्यभट्ट

भारत का पहला उपग्रह आर्यभट्ट 19 अप्रैल 1975 को लॉन्च किया गया था।

इनसैट

भारत का राष्ट्रीय दूरसंचार उपग्रह प्रणाली जो दूरसंचार, मौसम पूर्वानुमान और टेलीविजन प्रसारण में मदद करती है।

अंतरिक्ष यात्री

अंतरिक्ष में पहुँचने वाले पहले व्यक्ति यूरी गागरिन, प्रथम भारतीय राकेश शर्मा व प्रथम भारतीय महिला कल्पना चावला थीं।

विज्ञान के महत्वपूर्ण तथ्य

गुरुत्वाकर्षण

सर आइजक न्यूटन ने बताया कि पृथ्वी प्रत्येक वस्तु को अपनी ओर खींचती है।

केंचुआ

केंचुए को किसान का मित्र कहा जाता है क्योंकि यह मिट्टी को उपजाऊ बनाता है।

रासायनिक उर्वरक

रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशक दवाओं के उपयोग से कृषि उत्पादन में वृद्धि हुई है।

मृदा प्रदूषण

रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशक दवाओं के अनुचित प्रयोग से मृदा एवं जल प्रदूषण का संकट उत्पन्न हो गया है।

परमाणु बम

परमाणु बम सबसे पहले जापान देश के नागासाकी और हिरोशिमा नगर पर गिराया गया।

ओजोन परत

रेफ्रिजरेटर तथा एयरकंडीशनर में क्लोरो फ्लोरो कार्बन गैस की वृद्धि के कारण वायुमंडल में पायी जाने वाली ओजोन परत में क्षरण हो रहा है।

ब्रह्मोस मिसाइल

भारत की सुपर सोनिक मिसाइल का नाम ब्रह्मोस है।

पृथ्वी मिसाइल

भारत की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का नाम पृथ्वी है।

ई-शासन

भारत में ई-शासन की शुरुआत 2006 में हुई।